चांपा गौशाला में अब चलेगी विकास की बयार गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

जनरल1 month ago141 Views

अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना को लेकर अध्यक्ष राज्य गौ सेवा आयोग ने संज्ञान लेकर दिया जरूरी निर्देश
गौशाला परिसर का कायाकल्प की बड़ी संभावना

मजलूम की आवाज संवाददाता,,,, हरिराम देवांगन
जिला उप मुख्यालय चांपा,,,, गौवंश की संवर्धन, संरक्षण,चिकित्सा,पंचगव्य प्राप्ति हेतु गौ अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने हेतु दिनाँक 22/05/2026 दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल ने गौशाला प्रांगण में अनुसंधान केंद्र की संभावित स्थल का अवलोकन किया उन्होंने श्री कृष्ण गौशाला चांपा में गौ अनुसंधान करने पंचगव्य निर्माण, आहता निर्माण, गौ अनुसंधान केंद्र में गौ पालन एवं संरक्षण,नस्ल सुधार,संवर्धन के गौ माता के गोबर और गोमूत्र पर आधारित उत्पादों से प्राप्त होने वाली पंचगव्य का परिशोधन कर विस्तृत अनुसंधान के माध्यम से पंचगव्य से निर्मित औषधियों के निर्माण के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी पंचगव्य की महत्ता को स्थापित करने एवं प्रशिक्षण के माध्यम से गौ पालन में जन – जन को जागरूक करने का प्रयत्न किया जाएगा साथ ही श्री पटेल ने उच्चाधिकारियों को गौ सेवा हेतु आवश्यक निर्देश जारी किया, ज्ञात हो कि गौ अनुसंधान केंद्र की मांग को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि अखिलेश कोमल पांडेय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान विगत दिनों विशेषर पटेल जी से सौजन्य भेंट कर ज्ञापन दिया था,उल्लेखनीय है कि इसके पहले पूर्व राज्य सभा सांसद एवं अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार साय जी की सांसद निधि से दस लाख रुपए की लागत से श्री कृष्ण गौशाला चांपा में नवीन गौशाला भवन का निर्माण सफलता पूर्वक संपन्न हो चुका है, अब इसी क्रमबद्धता को गौ अनुसंधान केंद्र के बहुप्रतीक्षित मांग अब साकार होता नजर आ रहा है,भाजपा नेता अखिलेश कोमल पाण्डेय ने बताया कि गौशाला में नवीन भवन , शेड,बाऊंड्रीवाल एवं सौर ऊर्जा का शीघ्र ही निर्माण किया जाएगा,जिससे गौ वंश को सुरक्षित एवं संरक्षित किया जाएगा नवीन भवन, शेड के निर्माण होते ही गौशाला में गौवंश की वृद्धि कर विधिवत अनुदान प्राप्ति के साथ ही पंचगव्य तथा अनुसंधान की प्रक्रिया को गति मिलेगी इस अवसर पर पशु चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में गौ सेवक उपस्थित थे,यह कदम विशेष कर श्री कृष्ण गौशाला चांपा के लिए के आमूल चूल परिवर्तन का नया आगाज माना जा रहा है,जिसे लेकर पहले भी प्रयास होते रहे हैं,,,।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Join Us
  • Facebook38.5K
  • X Network32.1K
  • Behance56.2K
  • Instagram18.9K

Stay Informed With the Latest & Most Important News

Loading Next Post...
Search Add a link / post
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...