बिजली समस्या हुआ बत से बत्तर

जनरल1 month ago15 Views

चांपा वासियों को बिजली समस्या से कब मिलेगा निजात,, भीषण गर्मी में बिजली की कहर जारी,,,(मजलूम की आवाज से हरी देवांगन की रिपोर्ट)जिला उप मुख्यालय चांपा,,, एक अरसा हो चुका है जब नगर वासियों की बिजली समस्या खत्म होने के नाम नहीं दे रही है, यह वही बिजली समस्या है जिसके लिए कई साल पहले कोसा कासा कंचन की नगरी चांपा के सर माथे पर बदनुमा दाग के रूप में गोली कांड का काला स्याही अब तक नहीं मिट सका है,और आज पर्यंत बिजली समस्या यथावत बना हुआ है,यह सभी को ज्ञात है की चांपा जिला का उप मुख्यालय क्षेत्र में भीषण गर्मी का तापमान 46 डिग्री के पार जाने के बाद भी निर्बाध बिजली की कामना आज पर्यंत पूर्ण नहीं हो सकी है, और क्षेत्रवासी वर्ष के तीनों मौसम में अलग-अलग किस्म की बिजली समस्या से लगातार जूझेते चले आ रहे हैं,आज जिस तरह से हम सभी को भीषण गर्मी का कहर बर्दाश्त करना पड़ रहा है वह किसी भी तरह से मामूली समस्या नहीं कहा जा सकता,बताते चलें कि जिस समय हम अपने सुधी पाठकों के लिए यह न्यूज़ पोस्ट करने जा रहे हैं इस वक्त भी क्षेत्र में पिछले दो घंटा से बिजली आपूर्ति बाधित चल रहा है, हम इस बात का दावा नहीं करते की वर्तमान में चल रही बिजली समस्या किन्हीं एक कारणों के चलते समस्या स्थाई बनी हुई है,पर यह भी सत्य है कि समस्या के लिए ज़िम्मेदारों की गंभीर लापरवाही के चलते यह समस्या सालों पहले से आज तक चली आ रही है,उल्लेखनीय है कि वर्ष के तीन ऋतुओं में बिजली की अलग-अलग समस्या से उपभोक्ताओं को दो-चार होना पड़ता है पर इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं होने के चलते आज इतनी भीषण गरीबी में भी निरंतर बिजली उपलब्ध नहीं होना समस्या की गंभीरता को आसानी से समझा जा सकता है,

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Join Us
  • Facebook38.5K
  • X Network32.1K
  • Behance56.2K
  • Instagram18.9K

Stay Informed With the Latest & Most Important News

Loading Next Post...
Search Add a link / post
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...